Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

0
316
Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम
Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले कुछ दिन से तेज गर्मी का सामना कर रहे राजधानी दिल्ली के लोगों को सोमवार सुबह बारिश ने राहत दिलाई। दिल्ली सहित समूचे एनसीआर में यह मौसमी बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान सामान्य से नीचे चला गया। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि यह राहत आंशिक है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने व तापमान में तेजी आने की पूरी संभावना है।

20 जून तक 40 के आसपास रहेगा तापमान

राजधानी में रविवार को गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अगले एक सप्ताह तक कड़ी धूप निकलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 20 जून तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

सही गति से आगे बढ़ रहा मानसून

इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून आशानुरूप बर्ताव कर रहा है। इसकी चाल सामान्य है और यह लगातार एक्टिव रहते हुए लगभग आधे भारत को कवर कर चुका है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूवानुर्मान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ेगा और कई नए इलाकों को कवर कर सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले दो से तीन दिनों में इसके कर्नाटक के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ क्षेत्रों व दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि मानसून यदि इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो संभवत: यह जून के अंत तक देश के ज्यादात्तर हिस्सों को कवर कर लेगा।

ये भी पढ़ें : US-Iran Agreement : अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

  • TAGS
  • [post_tags]