Delhi Weather Update : दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

0
1644
Delhi Weather Update : दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
Delhi Weather Update : दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

अगले तीन दिन दिल्ली में ऐसा ही रहेगा मौसम, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : मानसून की शुरुआत में ही राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश हो रही है। दिल्ली ही नहीं बल्कि समूचे एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि यह राहत अपने साथ-साथ जलभराव के रूप में परेशानी भी ला रही है।

यही कारण है कि पहले शनिवार और फिर आज यानी रविवार को दिल्ली में हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। जिससे न केवल ट्रैफिक प्रभावित हुई बल्कि गई जगह दोपहिया और चार पहिया वाहनों के अंदर पानी चले जाने से वे बंद हो गए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 कुछ हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ समय के लिए हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

10 जुलाई तक बारिश के आसार

पूवार्नुमान के अनुसार 7 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे तथा सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। 8 और 9 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह रहेगा और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 10 जुलाई को एक बार फिर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इसी बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों को सुचेत किया है कि बारिश के दौरान सड़कों पर जमा पानी में वाहन न घुसाएं। इससे न केवल उनके वाहन को नुकसान हो सकता है बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या भी होती है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जलभराव की स्थिति में वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें : Monsoon Update : मानसून ने पूरे देश को किया कवर

  • TAGS
  • [post_tags]