Delhi Weather News : अब राजधानी में लोगों को सताएगी गर्मी

0
199
Delhi Weather News : अब राजधानी में लोगों को सताएगी गर्मी
Delhi Weather News : अब राजधानी में लोगों को सताएगी गर्मी

19 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में गर्मी बनी रहने की संभावना, 42 डिग्री पार होगा तापमान

Delhi Weather News  (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर भारत में अब गर्मी का आगाज हो चुका है। अप्रैल के अंतिम 10 दिन अब बीतने को हैं। आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है। गर्मी बढ़ रही है और तापमान ऊपर की तरफ जा रहा है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी हर साल की तरह इस बार भी गर्मी का कहर बरपने की पूरी संभावना है।

पिछले दो-तीन दिन से मौसम साफ होने के चलते तेज धूप खिल रही है और तापमान बढ़ रहा है। इससे दिल्ली के लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय मौमस विभाग ने जो संभावना जताई है उसके अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी का नया दौर शुरू होने वाला है। तापमान में तेजी आएगी और लोगों को पसीने और चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

शनिवार को 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान

सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। इसके बाद दिन के समय चली गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। हालांकि, फरवरी और मार्च के महीनों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास जरूर पहुंचा था। साथ ही, मंगलवार को भी पारा 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आने वाले पांच दिन इस तरह रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, 19 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में लगातार गर्मी बनी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुरूआती दिनों यानी 19 से 21 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति में चलेगी। इसके बाद 22 से 24 अप्रैल तक मौसम अधिकतर साफ रहने का अनुमान है और गर्मी का असर और बढ़ सकता है। इस अवधि में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली को दहलाने की साजिश बेनकाब

  • TAGS
  • [post_tags]