Delhi University Fire: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में DUSU ऑफिस में लगी आग, फर्नीचर जलकर राख

0
201
Delhi Fire News, Vivek Vihar Fire, East Delhi Fire, Delhi Fire Services, Three Storey House Fire, Smoke Inhalation, दिल्ली आग हादसा, विवेक विहार आग, पूर्वी दिल्ली समाचार, दिल्ली फायर सर्विस
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है।

DUSU Office Fire in Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में मंगलवार देर रात दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के कार्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लॉ सेंटर-I स्थित DUSU कार्यालय में लगी थी। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार आग की सूचना मंगलवार रात करीब 11:53 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और पांच फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।

सोफा और फर्नीचर तक सीमित रही आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग DUSU कार्यालय में रखे सोफा और फर्नीचर तक ही सीमित रही। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग कार्यालय के दूसरे हिस्सों या आसपास की इमारतों तक नहीं फैल सकी। घटना में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, लेकिन नुकसान की कुल कीमत का अभी आकलन नहीं किया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई। रात के समय घटना होने के कारण कार्यालय में छात्रों की मौजूदगी भी नहीं थी।

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। इस घटना में राहत की बात यह रही कि आग सीमित क्षेत्र में रही और दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। दिल्ली फायर सर्विस की कार्रवाई के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया। जांच के बाद ही आग लगने के सटीक कारण का पता चलेगा। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट भी हो सकती है, लेकिन अभी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]