HTET Exam 2026: इंतजार खत्म! हरियाणा में एचटेट-2026 परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा और शेड्यूल

0
148

HTET Exam 2026: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट-2026) की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. शंकर लाल धूपड़ ने बताया है कि इस वर्ष एचटेट-2026 की परीक्षाएं 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी बोर्ड परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

27 एवं 27 दिसंबर को परीक्षा

उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर सरकार और डीएससी की ओर से 26 और 27 दिसंबर की औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। परीक्षा का शेड्यूल आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा के लिए तैयारी पूरी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए सभी प्रशासनिक प्रबंध पहले ही मुकम्मल कर लिए गए थे, क्योंकि बोर्ड को संभावित तिथियों का अनुमान था।

‘पारदर्शिता के साथ होगी परीक्षा’

उन्होंने पिछले सत्रों का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व में एचटेट-2025 की परीक्षाएं 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थीं, जिनमें लगभग 2 लाख 31 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार भी बोर्ड परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अभ्यर्थियों का बढ़ाया हौसला

परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने सभी भावी अध्यापकों से अपील की है कि वे पूरी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को घबराने या परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है, बल्कि वे अपनी तैयारी पूरी मजबूती से करें, ताकि वे इस पात्रता परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर सकें।

सेवारत अध्यापकों के लिए निर्देश

इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2028 तक रेगुलर रूप से नौकरी कर रहे सभी सेवारत अध्यापकों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है। इसी प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए बोर्ड ने एक नई व्यवस्था की शुरुआत भी की है, जिसके अंतर्गत भविष्य में एक वर्ष में दो बार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]