दरभंगा में पुलिस ASI को अपराधियों ने मारी गोली, गश्ती के दौरान बगीचे से हुई फायरिंग, DMCH में इलाज जारी

0
144
Canada Firing : लॉरेंस गैंग ने कनाडा में की तीन जगह फायरिंग
Canada Firing : लॉरेंस गैंग ने कनाडा में की तीन जगह फायरिंग

दरभंगा. बिहार में अपराधियों की एक घटना ने त्योहारों के मौसम में खौफ का माहौल पैदा कर दिया. दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गश्ती के दौरान अपराधियों ने पुलिस के एक ASI को गोली मार दी. घायल ASI की पहचान रणधीर कुमार के रूप में हुई है, जो सकतपुर थाना में तैनात हैं.

बिहार के दरभंगा से जो घटना सामने आई है उसमें एक पुलिस ASI को अपराधियों ने मारी गोली. जानकारी के मुताबिक गोली उनके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ASI रणधीर कुमार पुलिस टीम के साथ गश्ती पर उजान गांव की ओर निकले थे. इसी दौरान गांव के पास एक बगीचे के नजदीक अचानक गोली चल गई. गोली लगने से ASI घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है.

मौके पर पहुंचे SSP, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. SSP ने बताया कि गश्ती के दौरान बगीचे की तरफ से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने और किस वजह से चलाई. घटनास्थल पर FSL की टीम ने पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए हैं. पुलिस की टेक्निकल सेल भी मामले की जांच कर रही है.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हमलावर कौन थे और उन्होंने ASI को निशाना क्यों बनाया, इसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है.

  • TAGS
  • [post_tags]