Haryana Gold-Silver Rates 18 August 2026: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। 18 अगस्त, 2026 को हरियाणा में सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ताजा अपडेट के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 15,089 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 14,370 रुपये प्रति ग्राम। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 11,757 रुपये प्रति ग्राम है। चांदी की कीमतों की बात करें, तो हरियाणा के प्रमुख शहरों में सिल्वर का रेट 2.55 लाख प्रति किलो है। सावन का महीना शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आने लगा था, जो अब तक जारी है। आने वाले कुछ दिनों में भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है ।
प्रमुख शहरों में क्या है सोने का भाव?
हरियाणा के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा के प्रमुख शहरों की बात करें तो गुरुग्राम, पानीपत, हिसार और सोनीपत में 18 अगस्त को 24 कैरेट सोने का का भाव 15,089 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 14,370 रुपये प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोने का भाव 11,757 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। पानीपत और हिसार के लिए भी यही भाव दर्ज हैं। अन्य शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर है।
- 24 कैरेट – 15,089 रुपये प्रति ग्राम
- 22 कैरेट – 14,370 रुपये प्रति ग्राम
- 18 कैरेट – 11,757 रुपये प्रति ग्राम
प्रमुख शहरों में चांदी का क्या है भाव?
चांदी की कीमत की बात करें तो गुरुग्राम और सोनीपत में 18 अगस्त को चांदी का भाव 255 रुपये प्रति ग्राम है। किलोग्राम के हिसाब से देखें, तो चांदी की कीमत हरियाणा में 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। सोनीपत में भी यही भाव रहा। गुरुग्राम में भी 18 अगस्त का भाव 255 रुपये प्रति ग्राम था। अमेरिका-ईरान युद्ध से पहले चांदी की कीमतें आसमान छू रही थीं, लेकिन युद्ध के बाद चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।
ज्वैलरी बनवाना क्यों होता है महंगा?
सोने की कीमत में 22 और 24 कैरेट के बीच अंतर उसकी शुद्धता की वजह से होता है। 24 कैरेट सोना करीब 99.9 फीसदी शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने में करीब 91.6 फीसदी सोना होता है और इसे आभूषण बनाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बाजार में बताए जाने वाले ये भाव बेस रेट होते हैं। अगर आप सोने के आभूषण खरीदते हैं तो मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद अंतिम कीमत ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों और दुकानों में स्थानीय मांग, परिवहन लागत और अन्य कारणों से रेट में थोड़ा अंतर भी हो सकता है। चांदी के मामले में भी ज्वैलरी में यह अंतर आता है।


