Chandigarh News: चंडीगढ़ में गौवंश की समस्या का हो समाधान

0
531
Chandigarh News
Chandigarh News:  विहिप महानगर गऊ रक्षा प्रमुख जितेंद्र कालरा ने बताया कि चंडीगढ़ में गौवंश की समस्या एक गंभीर मुद्दा बन गई है। सड़कों पर बेसहारा गोवंश घूमने से ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ रही हैं। भारतीय गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन समिति चंडीगढ़ महानगर ने चंडीगढ़  नगर निगम की महापौर से मिल कर अनुरोध किया है कि वह इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत कार्रवाई करे।इसके अलावा,समिति ने नगर निगम के अधिकारियों की जवाबदेही पर भी ध्यान केंद्रित किया है। नगर निगम के अधिकारियों को आम लोगों और गऊ रक्षकों के फोन कॉल का जवाब देने और उनकी समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया जाना चाहिए।
चंडीगढ़ महापौर हरप्रीत कौर बबला ने तुरंत संबंधित विभाग के मेडिकल ऑफिसर हैल्थ से बात की और इन सभी समस्याओं का तुरंत प्रभाव से निवारण हेतु कहा। और हमें अस्वस्थ भी किया की जल्दी ही समस्या का निवारण हो जाएगा।इस मौके पर गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र सनातनी,सह प्रमुख जितेंद्र रावत,सह प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण कुमार,धनवंतरी प्रखंड प्रमुख रोशन भारद्वाज, विश्वकर्मा प्रखंड से आकाश कुमार,महाराणा प्रताप प्रखंड से विशाल कुमार उपस्थित रहे।
  • TAGS
  • [post_tags]