Chandigarh News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत  संगोष्ठी आयोजित

0
257
Chandigarh News
Chandigarh News:  खण्ड रायपुर रानी के गाँव गढ़ी कोटाहा व प्यारेवाला में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत डा० सुरेन्द्र यादव, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचकुला और डा० श्रीदेवी, संयोजिका, कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचकुला के मार्गदर्शन में किसान संगोष्ठी  आयोजित की गई। इन कार्यकमो में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र बागवानी विभाग, पशुपालन विभाग, NDRI करनाल, NBAGR करनाल और भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, चण्डीगढ़ से पहुंचे अधिकारीयों एवं विशेषज्ञो द्वारा अपने अपने विभागो और संस्थानो से सम्बन्धित नवीनतम जानकारी किसानो के साथ सांझा की।
कार्यकमो के दौरान विशेषज्ञों द्वारा फसल प्रबन्धन, बागवानी, खादो के संतुलित प्रयोग, प्राकृतिक खेती, मृदा एवं जल संरक्षण, दुग्ध उत्पादन और पशुओ की नस्ल सुधार के बारे में किसानो को जागरुक किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने गॉव प्यारेवाला में स्वच्छ भारत मिशन ग्गप्रमीण के तहत स्थापित कम्युनिटि बायोगैस प्लांट का भी दौरा किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञो ने किसानो से आवाहन किया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 29.05.2025 से 12.06.2025 तक आयोजित किए जाने वाले कार्यकमो में बढ़ चढ़ कर भाग ले और कृषि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में कृषि से सम्बन्धित सभी विभागो द्वारा एक ही स्थान पर किसानो को जानकारी प्रदान की जा रही है।
  • TAGS
  • [post_tags]