Chandigarh News: ढकोली के बिशनपुरा गांव में स्थित एक फर्जी डाक्टर के क्लीनिक को सेहत विभाग द्वारा बंद करवा दिया गया। सेहत विभाग द्वारा यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई है। सेहत विभाग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान क्लीनिक में कुछ दवाइयां व इंजेक्शन भी बरामद किए गए है और जांच के दौरान यह भी सामने आया के क्लीनिक में मौजूद डाक्टर के पास किसी भी तरह का कोई लाइसेंस व डिग्री भी मौजूद नही था। इस दौरान सीएचसी ढकोली से एमओ डाक्टर राजेश कुमार व उनकी टीम के सदस्य और ड्रग इंस्पेक्टर जय जयकार सिंह भी मौजूद थे। सेहत विभाग द्वारा मिली जानकारी अनुसार किसी मरीज द्वारा सेहत विभाग के पोर्टल पर यह शिकायत डाली गई थी और उच्च अधिकारियों कि शिकायत पर यह कार्रवाई सेहत विभाग द्वारा की गई है। इस सबंध में जानकारी देते हुए डाक्टर राजेश कुमार ने बताया की उन्हें उच्च अधिकारीयों द्वारा आदेश जारी हुए थे के ढकोली के किशनपुरा गांव में शिवानी क्लीनिक बना हुआ है जो बिना लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा है। शिकायत व उच्च अधिकारीयों के आदेशों पर जब टीम ने मौके पर जाकर देखा तो क्लीनिक में काफी सारी दवाइयां पड़ी थी और एक बैड लगा हुआ था, जिस पर एक महिला लेटी हुई थी। जिसे ग्लूकोज के जरिए एंटीबेटिक दिया जा रहा था। जब वहां मौजूद डाक्टर से उसके बारे में पूछा तो उसके पास इसको जवाब भी नही था और वह डाक्टर बोलने लगा के यहां तो मरीजों के लिए एक दूसरा डाक्टर आता है। जब उसे बुलाने के लिए बोला गया तो वहां कोई नही आया और ना ही वह किसी एविडेंस, कोई टेस्ट रिपोर्ट या अन्य दस्तावेज दिखा पाया। इस दौरान उसके कुछ एलोपेथी दवाइयां और कुछ आयुर्वेदिक दवाइयां थी। जिन्हे डिस्पोज ऑफ़ कर दिया गया है और क्लीनिक बंद करवा दिया गया। इस दौरान सेहत विभाग अन्य डाक्टरों जो बिना लाइसेंस के प्रेक्टिस कर रहे हैं को ऐसा ना करने की चेतावनी दी और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


