Chandigarh News: अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

0
394
Chandigarh News
Chandigarh News: बलटाना क्षेत्र में स्थित फर्नीचर मार्केट से आज एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी बलटाना के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि फर्नीचर मार्केट बलटाना में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसे मौके पर पुलिस ने पहुंचकर अपने कब्जे में ले लिया है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह बुजुर्ग अक्सर एक फर्नीचर की दुकान पर रहता था जो के लावारिस था दुकानदार को इसने अपना नाम हरजीत सिंह बताया हुआ था जो के अक्सर ही अपना खाना गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता था। फर्नीचर के दुकानदार ने तरस के आधार पर उसे बुजुर्ग को सोने के लिए जगह दी हुई थी। आज अचानक इस बुजुर्ग की मृत्यु होने के बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया था।
हमने लावारिस बुजुर्ग हरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल ढाकोली में रखवा दिया है। 72 घंटे के बाद शव दुकानदार को दे दिया जाएगा। दुकानदार द्वारा इसका संस्कार कर दिया जाएगा।
गुरप्रीत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी बलटाना
  • TAGS
  • [post_tags]