Chandigarh News: अवीवा इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। इन नतीजों से कंपनी की निरंतर प्रगति और सतत विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। बीता वित्त वर्ष केवल आंकड़ों पर निर्भर रहने का नहीं, बल्कि स्थिर और मजबूत पकड़ बनाने का साल था। कंपनी का हर फैसला विशेष उद्देश्य से लिया गया और हर परिणाम लॉन्ग टर्म वैल्यू (लंबी अवधि में बेहतर मूल्य) के अनुरूप था। वित्त वर्ष 2023-24 में तैयार की गई नींव पर आगे बढ़ते हुए अवीवा ने स्मार्टर प्रोडक्ट्स, बेहतर एक्जीक्यूशन और पूरे भारत में ग्राहकों के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से अपने मूलभूत सिद्धांतों को मजबूत किया। वैसे तो कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम 1307 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा, लेकिन अवीवा ने डिस्ट्रीब्यूशन आधारित मॉडल से ज्यादा प्रोडक्ट-ड्रिवेन एवं कस्टमर सेंट्रिक अप्रोच की ओर कदम बढ़ाया है, जिसमें परसिस्टेंसी, प्रिवेंशन-लेड ग्रोथ और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को ध्यान में रखा जाता है। अवीवा इंडिया ने 30 दिन के भीतर 100 प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट के साथ बेस्ट टर्नअराउंड टाइम के मामले में भी सर्वश्रेष्ठ में जगह बनाई है। वित्त वर्ष 2024-25 में वित्तीय उपलब्धियों और कारोबारी प्रदर्शन को लेकर एमडी एवं सीईओ असित रथ ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024-25 सार्थक प्रगति और स्पष्ट उद्देश्यों का वर्ष रहा है। हमने ग्राहकों की जरूरतों को लेकर अपना फोकस बढ़ाया है, दृढ़ता के साथ इनोवेशन को अपनाया है और सभी हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान किया है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


