Chandigarh Crime News : चंडीगढ़ में टीम शेड में चल रहा था शराब का अवैध बिक्री केंद्र, आबकारी विभाग ने की रेड, मची अफरातफरी

0
119
Chandigarh Crime News : चंडीगढ़ में टीम शेड में चल रहा था शराब का अवैध बिक्री केंद्र, आबकारी विभाग ने की रेड, मची अफरातफरी
Chandigarh Crime News : चंडीगढ़ में टीम शेड में चल रहा था शराब का अवैध बिक्री केंद्र, आबकारी विभाग ने की रेड, मची अफरातफरी

अलग-अलग ब्रांड की 1814 बोतल की जब्त

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक ऐसे शराब बिक्री केंद्र का भंडाफोड़ किया है जंहा अवैध रूप से बड़े ब्रांड की शराब बेची जा रही थी। यह बिक्री केंद्र टीन शेड में चल रहा था। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने अलग-अलग ब्रांड की करीब 150 से ज्यादा पेटियां कुल 1814 बोतल शराब बरामद की है। विभाग की टीम ने यह कार्रवाई मौली जागरां के पास सुंदर नगर में की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये तस्कर शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाकर बेच रहे थे।

इस तरह मिली टीम को सफलता

यह कार्रवाई आबकारी एवं कराधान आयुक्त यूटी चंडीगढ़ निशांत यादव के मार्गदर्शन और आबकारी कलेक्टर प्रद्युम्न सिंह की सीधी निगरानी में की गई। विभाग को सुंदर नगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आबकारी कराधान निरीक्षक (ईटीआइ) शावीन जैन के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की। आबकारी विभाग अब शराब की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए मामले की पिछली कड़ियों की जांच कर रहा है।

विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि अवैध शराब की आपूर्ति में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चंडीगढ़ में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना लाइसेंस शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन ब्रांड की शराब की गई जब्त

छापेमारी के दौरान टिन शेड में अवैध रूप से शराब बिक्री का केंद्र संचालित होता मिला। तलाशी लेने पर मौके से 960 बोतल रायल जनरल, 750 बोतल टैंगो संतरा, 96 बोतल रायल स्टैग, चार बोतल आइकोनिक व्हाइट और चार बोतल आल सीजन्स बरामद हुईं। विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद मौली जागरां थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री केंद्र संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

  • TAGS
  • [post_tags]