चंडीगढ़। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में भाजपा परिवार में शामिल हुए शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेताओं में से एक शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव व जिला प्लानिंग बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन तथा पूर्व सांसद व पूर्व यूनियन मिनिस्टर बलवंत सिंह रामूवालिया की अमनजोत कौर रामूवालिया (मोहाली) ने प्रदेश भाजपा मुख्यलय चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार से मुलाकात की और प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर तथा आने वाले विधानसभा चुनाव संबंधी भावी रणनीति पर चर्चा की। अश्वनी शर्मा तथा दिनेश कुमार ने अमनजोत कौर रामूवालिया को भाजपा परिवार में शामिल होने की शुभकामनाएं दीं व कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को विश्व-गुरु तथा विश्व शक्ति बनाने के लक्ष्य तथा सबका साथ सबका विकास के दिए नारे को पूरा करते हुए आगे बढ़ती केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने वाला हर नया कार्यकर्ता इस बात का प्रण लेकर भाजपा में शामिल होता है कि वो जनता की निस्वार्थ सेवा करेगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


