Haryana News: गुरुग्राम के होटल में मिला NRI का शव, ब्रिटेन में थे सॉफ्टवेयर इंजीनियर

0
165

Haryana News: गुरुग्राम से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल में सोमवार देर रात नॉन रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) प्रांजल पाठक (36) का शव बाथटब में मिला। वह उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के निवासी थे। उन्हें एक दिन बाद ही आगरा जाना था।

गुरुग्राम के होटल में ठहरे

प्रांजल गुरुग्राम में होटल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 302 में ठहरे हुए थे। वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह कुछ दिन पहले एक दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। सोमवार शाम दोस्त को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर होटल वापस आ गए थे।

जकुजी में बेसुध मिले

उन्हें मंगलवार को परिवार से मिलने के लिए आगरा जाना था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ ने रूम में जाकर देखा तो वह जकूजी में बेसुध पड़े थे। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]