Punjab News: पटियाला में हथियारों के जखीरे के साथ 3 गिरफ्तार, MP से आए हथियार, बड़ी वारदात का था प्लान

0
57

Punjab News: पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी और नेटवर्क के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पटियाला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से .32 बोर के नौ पिस्तौल, 10 कारतूस और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।

एक कार भी बरामद

कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने एक सफेद रंग की कार भी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बरामद हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हांस के दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक सिटी, पुलिस उपाधीक्षक और सीआईए स्टाफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया।

ये आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ गोगा, लखवीर सिंह उर्फ लाडी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। जसविंदर सिंह बठिंडा का निवासी है, जबकि लखवीर सिंह और गुरप्रीत सिंह पटियाला के रहने वाले हैं।

आरोपियों के क्राइम रिकॉर्ड

तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ गोगा के खिलाफ असलहा एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। लखवीर सिंह पर असलहा एक्ट और नशा तस्करी के आरोप हैं। जांच में पता चला कि जसविंदर सिंह उर्फ गोगा बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है। बरामद हथियार बंबीहा गैंग को ही सप्लाई किए जाने थे।

मर्डर करने की थी योजना

जांच में यह भी सामने आया कि जसविंदर सिंह उर्फ गोगा अपने गांव के दो व्यक्तियों के कत्ल की योजना बना रहा था। निजी रंजिश के कारण वह यह वारदात करना चाहता था। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से यह संभावित वारदात होने से बच गई।

  • TAGS
  • [post_tags]