Haryana News: हरियाणा रोडवेज की 2 दिवसीय हड़ताल टली, मांगों पर सहमति बनने के बाद लिया फैसला

0
97

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मांगों पर सहमति बनने के बाद रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल फिलहाल टल गई है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं और परिवहन विभाग के आयुक्त के बीच करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद साझा मोर्चा ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।

मांगों पर बनी सहमति

बैठक में कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मंत्री अनिल विज के साथ बैठक

रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पांच और छह नवंबर को हड़ताल करने का एलान किया था। हालांकि, परिवहन विभाग के आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद फिलहाल कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला टाल दिया। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को परिवहन मंत्री के साथ होने वाली बैठक पर रहेंगी।

  • TAGS
  • [post_tags]