IB PG College Panipat में राज्य स्तरीय निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

0
79
IB PG College Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),IB PG College Panipat, पानीपत : स्थानीय आई.बी.पी.जी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ एवं संस्कृत विभाग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि दी और कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति महासचिव एल एन मिगलानी ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सुनीता ढांडा ने कहा स्वामी का जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। संस्कृत विभगाध्यक्षा डॉ. अंजलि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, मंच का संचालन प्रो. रेखा शर्मा ने किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में डॉ. शशि प्रभा मलिक एवं डॉ. अंजलि ने निष्पक्ष एवं तटस्त भूमिका निभाई। निबंध प्रतियोगिता में डॉ. पूजा मलिक, डॉ. रेखा व डॉ. मन्जु नरवाल ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. सीमा, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. जोगेश, डॉ. भगवंत कौर, प्रो.खुशबू, डॉ. नरवीर, प्रो. इरा गर्ग, प्रो. अंशिका आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विजेता प्रतियोगिताओं को ट्रॉफी एवं प्रभाव पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

निबंध लेखन प्रतियोगिता
1. प्रथम स्थान – शिवानी, आर्य कन्या मोर माजरा
2. द्वितीय स्थान – अंजलि, देश बंधू गुप्ता कॉलेज, पानीपत
3. तृतीय स्थान – सिमरन, वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा, उपासना, राजकीय महाविद्यालय, मतलौडा
4. सांत्वना पुरस्कार – शंकर, आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत

कविता पाठ प्रतियोगिता
1. प्रथम स्थान – किरण, आर्य पी. जी. कॉलेज, पानीपत
2. द्वितीय स्थान – प्रियंका, डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन, करनाल
3. तृतीय स्थान – निशा, चाहत शर्मा, गीता इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ
4. सांत्वना पुरस्कार – ट्विंकल, वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा

SHARE