Srikrishna School Mahendragarh : श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

0
38
श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
  • विद्यार्थियों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए रंगों की फुहार के बीच होली गीतों पर मचाया जमकर धमाल
  • पर्वों से सहयोग, प्रेम और समर्पण की भावना पैदा होती है- कर्मवीर राव

Aaj Samaj (आज समाज),Srikrishna School Mahendragarh,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: 
श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्कूल के सीईओ कर्मवीर राव, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर यशवंत यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वीरेंद्र सिंह द्वारा की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पीआरओ सुधीर यादव ने बताया कि श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में होली मिलन समारोह में शिक्षक, शिक्षिका और बच्चें सभी रंग गुलाल से सराबोर रहे। विद्यार्थियों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए रंगों की फुहार के बीच जमकर धमाल मचाया। इस दौरान कहीं पर फॉग की धूम रही तो कहीं पर बच्चों ने मथुरा में खेली जाने वाली होली की छटा बिखेरी तथा स्कूल के विद्यार्थियों ने होली खेले रघुवीरा और ….., रंग बरसे भीगे चुनरवाली होली गीतों पर खूब थिरके वहीं विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिका भी खूब झूमें।

इस अवसर पर स्कूल के सीईओ कर्मवीर राव ने विद्यार्थियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होते हैं तथा सामाजिक एकता, उत्साह और सांस्कृतिक धरोहर के रूबरू करवाते है जो हमारे जीवन को आनंदमय बनाते हैं। श्री राव ने कहा कि समाज में त्योहारों का अपना महत्त्व होता है क्योंकि ये समृद्धि, खुशी और सद्गुणों का प्रोत्साहना प्रदान करते हैं। पर्वों से सहयोग, प्रेम और समर्पण की भावना पैदा होती है।

इस मौके पर डायरेक्टर यशवंत यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह पर्व आपस में खुशी मनाने का पर्व होता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का बच्चों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। वे न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि शैली, कला, संगीत आदि के क्षेत्र में भी बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने का मौका प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र से नई उमंग के साथ पढ़़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा

इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए तिलक होली व फूलों के साथ होली खेलने के लिए प्रेरित किया। त्योहार समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि होली का रंग सेहत से जुडी कई समस्याओं का कारण बनते है। कैमिकल युक्त रंगों से होली खेलने से आंखों, त्वचा, सांस सहित अन्य परेशानियां पैदा हो सकती है। इसलिए हर्बल रंगों के साथ तिलक होली व फूलों की होली खेलनी चाहिए जिससे जल को बचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें: Holi Special Mawa Gujiya : इस होली के मौके पर घर पर जरूर बनाएं सूजी मावा की गुजिया

यह भी पढ़ें : BJP Lok Sabha Elections: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुनी जनता की समस्या, और कहां की बचे हुए कामों को पिछले दो दिन में चंडीगढ़ में निपटाने का करेंगे काम

SHARE