गौतम गंभीर कभी टीम इंडिया के कोच बनते ही नहीं…VVS लक्ष्मण ने खोला बड़ा राज, 2023 में उनके फैसले ने बदला सबकुछ

0
39
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने का ऑफर आया था. गौतम गंभीर से पहले वो इस जिम्मेदारी को निभाने वाले थे लेकिन निजी कारणों से मना कर दिया.
वीवीएस लक्ष्मण को मिला था टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने का ऑफर

नई दिल्ली.भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए श्रीलंका का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. पिछली कई टेस्ट सीरीज में टीम का प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा है. घर पर मिली हार तमाम क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर की आंखों में खटक रही है. उनको टेस्ट कोच के पद से हटाए जाने की बात भी की जा रही है.रिपोर्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख VVS लक्ष्मण का नाम सामने आ रहा है. हालांकि उन्होंने खुद इस मुख्य कोच बनने की खबरों का अफवाह बताया है. वीवीएस ने कहा कि वो फिलहाल इस जिम्मेदारी को लेने के इच्छुक नहीं हैं.

वीवीएस ने गौतम गंभीर की जगह मुख्य कोच बनने की खबर ही नहीं नकारी बल्कि एक बड़ा खुलासा करते हुए सबको हैरान भी कर दिया. उन्होंने बताया कि वह 2023 में ही टीम इंडिया के हेड कोच बनने वाले थे. जब उनको ये मौका मिला तो निजी कारणों की वजह से इसे स्वीकार नहीं कर पाए थे. लक्ष्मण ने इस बात को सबसे सामने रखा कि तत्कालीन BCCI सचिव जय शाह से दो बार उनको इस बारे में कहा था. उन्होंने कहा कि निजी कारणों से वह वह भारतीय टीम के मुख्य कोच नहीं बन पाए. जय शाह और बीसीसीआई को उनकी बात को समझने और सम्मान देने के लिए शुक्रिया भी दिया.

Shubman gill and gautam gambhir test

2023 में मिला था कोच बनने का ऑफर

लक्ष्मण ने कहा कि BCCI के साथ मिलकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को उन्होंने और बेहतर बनाने के लिए काम किया. लगातार पिछले दो सालों से कई सुधार पर काम किया है. जब वो इस पद पर पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ की जगह नियुक्त किए गए थे तो BCCI से वादा किया कि वह CoE की संरचना, प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल को मजबूत करने पर काम करेंगे. लक्ष्मण यहां बीसीसीआई का धन्यवाद दिया कि वो जैसे काम करना चाहते थे खुलकर काम करने की आजादी दी गई. वह जिस तरह से चाहते थे CoE की बेहतरीन के लिए काम किया.

राहुल द्रविड़ ने भी बढ़ाया था कार्यकाल

भारतीय टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाने के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर मुख्य कोच कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया. इसी समय टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी लक्ष्मण को दिए जाने की बात की गई थी. आपको बता दें कि रोहित शर्मा और कोच द्रविड़ की टीम ने 2024 में भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया. रोहित ने भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था. उन्होंने टी20 से संन्यास की घोषणा की थी और राहुल द्रविड़ का करार भी टीम के साथ खत्म हो गया.