FIFA World Cup 2026 : रोनाल्डो के सामने टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने की चुनौती

0
605
FIFA World Cup 2026 : रोनाल्डो के सामने टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने की चुनौती
FIFA World Cup 2026 : रोनाल्डो के सामने टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने की चुनौती

स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल पर भी रहेंगी सभी की नजरें

FIFA World Cup 2026 (आज समाज), खेल डेस्क : फीफा विश्व कप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले जारी हैं। रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को खेले गए अहम मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे के हाथों हार का सामना करते हुए विश्व कप से बाहर होना पड़ा। जिसके बाद नेमार ने अंतरराष्टÑीय फुटबाल से सन्यास की घोषणा कर दी।

इसी तरह से एक और बेहद रोमांचक मुकाबला पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों में से जो भी हारेगी वह विश्व कप से बाहर हो जाएगी। ब्राजील और नॉर्वे के मैच के दौरान जैसे सभी की निगाहें नेमार और एर्लिंग हालंद पर थी वहीं इस मैच में भी पुर्तगाल के अनुभवनी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सामने स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल की चुनौती होगी। अब देखना यह होगा की दोनों में से कौन बाजी मारता है।

इस विश्व कप में अपराजित है पुर्तगाल

पुर्तगाल की फुटबॉल टीम इस विश्व कप में अब तक अपराजित रही है, लेकिन उसका सफर आसान नहीं रहा। ग्रुप चरण में एक जीत और दो ड्रॉ के साथ टीम ग्रुप ङ में कोलंबिया के बाद दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद राउंड आॅफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ अंतिम पलों में मिली जीत से पुर्तगाल ने राउंड आॅफ 16 में जगह बनाई। 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे हों, लेकिन वह चार मैचों में तीन गोल के साथ इस विश्व कप में पुर्तगाल के सबसे सफल गोल स्कोरर हैं। पुर्तगाल इससे पहले 1966 और 2006 में फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। अब टीम की नजर पहली बार फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

स्पेन ने इस विश्व कप में एक भी गोल नहीं खाया

पिछले दो फीफा विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर होने वाली स्पेनिश टीम इस बार उस सिलसिले को तोड़ने के इरादे से उतरेगी। स्पेन ने राउंड आॅफ 16 तक अपने अपराजित अभियान में एक भी गोल नहीं खाया है। स्पेन ने ग्रुप में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

इसके बाद राउंड आॅफ 32 में आॅस्ट्रिया को 3-0 से हराकर उसने इबेरियन डर्बी में अपनी जगह पक्की की। स्पेन के लिए अब तक मिकेल ओयारजाबाल चार गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। वहीं, युवा स्टार लामिन यमाल ने भले ही केवल एक गोल किया हो, लेकिन अपने आक्रामक अंदाज से लगातार प्रभावित किया है।

वर्ल्ड कप में स्पेन का पलड़ा भारी

अगर फीफा विश्व कप की बात करें तो दोनों टीमें छह बार भिड़ चुकी हैं। इनमें स्पेन ने चार मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। इन ड्रॉ मुकाबलों में 2018 फीफा विश्व कप के ग्रुप चरण का रोमांचक 3-3 का मैच भी शामिल है, जिसे टूनार्मेंट के सबसे यादगार मुकाबलों में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें : Neymar Retirement : ब्राजील की हार के बाद नेमार ने लिया सन्यास