Shubman Gill Creates History: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, जो कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया वो कर दिखाया

0
46
Shubman Gill Creates History: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने मुश्किल में आकर 80 रन की पारी खेली और टीम को संभाला. इस दौरान गिल इंग्लैंड में किसी एक वेन्यू पर 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए.
shubman gill record
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास

नई दिल्ली. इंग्लैंड की धरती पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर चलता है. वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में उन्होंने ऐसी पारी खेली जिसने इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने कप्तानी पारी खेली, टीम को संभाला और इंग्लैंड के खिलाफ अनोखा कारनामा अंजाम दिया. गिल ने तीन मैचों की ODI सीरीज की शुरुआत 75 गेंद पर 80 रन की शानदार पारी से की. पैर में क्रैम्प्स के कारण 26 साल के सलामी बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. गिल ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया.

80 रनों की इस पारी के साथ गिल ने एजबेस्टन में भारत के कप्तान के रूप में अपने अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा 510 तक पहुंचा दिया. मई 2025 में टेस्ट कप्तान और अक्टूबर 2025 में ODI कप्तान बनाए गए गिल इंग्लैंड में किसी एक वेन्यू पर 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

गिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

एजबेस्टन में 510 रनों के साथ गिल भारतीय कप्तानों में सातवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक स्टेडियम में 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं. इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और विराट कोहली शामिल हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है. उन्होंने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कप्तान के रूप में 32 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 954 रन बनाए थे.

एजबेस्टन से खास लगाव

गिल ने जुलाई 2025 में एजबेस्टन में भारत के कप्तान के रूप में अपना पहला मैच खेला था. उन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन की शानदार पारियां खेली थीं. किसी एक वेन्यू पर कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर के नाम है. उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 48 मैचों में 1,670 रन बनाए थे.