ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

0
103
Rishabh Pant New Record : तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने बनाया खास रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने WTC में छोड़ा शुभमन गिल को पीछे

नई दिल्ली. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए पिछले कुछ महीने सही नहीं रहे. उनको टेस्ट क्रिकेट टीम के उप कप्तान पद से हटाया गया. इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन खराब गुजरा लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी. अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतकीय पारी खेलकर जोरदार वापसी की. पहले गॉल और अब कोलंबो टेस्ट में फिफ्टी ठोकी. इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इतिहास में वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बैटर बन गए. पंत के नाम अब WTC में 42 टेस्ट मैचों में 2948 रन हो गए हैं. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 2917 रन बनाए थे जिसे पीछे छोड़ पंत आगे निकल गए.

WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन

ऋषभ पंत अब भारत की तरफ से wtc में रन बनाने वाले नंबर एक बैटर बन गए हैं. दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 2716 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 2675 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं. पूर्व कप्तान विराट कोहली जो टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं उन्होंने 2617 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल 2588 रन बनाकर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं.

ऋषभ पंत ने श्रीलंका दौरे पर बनाए कई रिकॉर्ड

श्रीलंका के दौरे पर ऋषभ पंत ने अब तक कई टेस्ट रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में सिर्फ छक्कों से शतक बना डाला. टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारी में 100 छ्क्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने बनाया. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा. बतौर विकेटकीपर विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा.

  • TAGS
  • [post_tags]