Ind vs Zim 1st T20: 150 kph की रफ्तार के गेंद डालने वाले का डेब्यू, टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन

0
129
ASHOK SHARMA DEBUT
अशोक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में हुआ डेब्यू

नई दिल्ली. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को जिस एक फैसले का इंतजार था वो सामने आ चुका है. भारतीय टीम की तरफ से जिम्बाब्वे में घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले गेंदबाज अशोक शर्मा का डेब्यू हो गया. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. मैच से पहले में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आएंगे. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने गुरुवार (23 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में 24 साल के तेज गेंदबाज को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले अशोक शर्मा को टीम मैनेजमेंट ने यश ठाकुर पर तरजीह देते हुए अंतिम ग्यारह में मौका दिया.


अशोक शर्मा घरेलू टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम तक पहुंचे हैं. उन्होंने अब तक 16 टी20 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए हैं, जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया. आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व करते हैं. अब तक उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 6 मैच खेले हैं और 6 विकेट हासिल किए हैं.

भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर),श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा

जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI

ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगरवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

  • TAGS
  • [post_tags]