PV Sindhu Creates History: पीवी सिंधु के दो साल का सूखा खत्म, जापान ओपन जीत रचा इतिहास, बनी पहली भारतीय

0
105
PV Sindhu creates history
पीवी सिंधु ने जापान ओपनर 2026 का खिताब जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली. भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आखिरकार लगातार चले आ रहे ट्रॉफी के सुखे को खत्म करने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जापान ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. टोक्यो में खेले गए महिला सिंगल्स फाइनल में सिंधु ने मेजबान जापान की विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराया. सिंधु ने ये मैच 21-17, 21-17 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया.

इस जीत के साथ सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इतना ही नहीं, यह उनके करियर का पहला BWF सुपर 750 खिताब भी है. पिछले दो साल से चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रही सिंधु ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ आलोचकों को करारा जवाब दिया है. सिंधु का पिछला खिताब 2024 सैयद मोदी इंटरनेशनल था. वहीं, जापान ओपन की यह जीत उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है. इससे पहले उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था.

शुरुआत से ही आक्रामक रही सिंधु

फाइनल मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. उन्होंने शानदार क्रॉस-कोर्ट ड्रॉप शॉट्स और सटीक स्मैश के दम पर यामागुची की लय बिगाड़ दी. पहला गेम कड़े मुकाबले के बाद 21-17 से अपने नाम करने वाली सिंधु ने दूसरे गेम में भी दबदबा बनाए रखा. दूसरे गेम में यामागुची ने घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच वापसी की कोशिश की. सिंधु ने शानदार डिफेंस के दम पर उन्हें कोई मौका नहीं दिया. भारतीय स्टार ने लगातार अंक जुटाए और दूसरा गेम भी 21-17 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया.

सिंधु की वापसी का ऐलान

यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं बल्कि सिंधु की शानदार वापसी का ऐलान भी है. लंबे समय तक चोटों और खराब फॉर्म के कारण उनकी क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे थे. जापान की धरती पर दुनिया की टॉप खिलाड़ियों में शामिल अकाने यामागुची को उन्होंने हराया. इसके साथ ही साबित कर दिया कि वह अभी भी उनके अंदर देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा बाकी है.

  • TAGS
  • [post_tags]