Priyansh Arya T20 Record: 19 छक्के और महा-तांडव! प्रियांश आर्य ने T20 में रचा इतिहास, तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड,

0
58

नई दिल्ली. क्रिकेट कि दुनिया में भारतीय बल्लेबाज तबाही मचा रहे हैं. बीसीसीआई की घरेलू टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रियांश आर्या ने ऐसा तूफान मचाया कि कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. उन्होंने एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दिल्ली की ओर से खेलते हुए प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ 181 रन ठोक डाले. महज 68 गेंद का सामना किया जिसमें 7 चौके और 19 छक्के लगाए.

एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में दिल्ली की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे प्रियांश ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया. उनकी इस पारी के साथ ही वह एक टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. प्रियांश आर्य 19 छक्के लगाने वाले न्यूजीलैंड के फिन एलन के बराबर पहुंच गए.

फिन एलन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

टी20 क्रिकेट के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब प्रियांश आर्य और न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है. एलन ने साल 2025 में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के एक मुकाबले में यह कारनामा किया था. 12 जून 2025 को वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से एलन ने 51 गेंद में 151 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 19 छक्के लगाए थे.

टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश टीम रन गेंद चौके/छक्के खिलाफ मैदान तारीख
फिन एलन न्यूजीलैंड सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 151 51 5/19 वॉशिंगटन फ्रीडम ओकलैंड 12 जून 2025
प्रियांश आर्य भारत दिल्ली 181 68 7/19 तमिलनाडु इंदौर 24 नवंबर 2026
क्रिस गेल वेस्टइंडीज रंगपुर राइडर्स 146* 69 5/18 डायनामाइट्स मीरपुर 12 दिसंबर 2017
साहिल चौहान एस्टोनिया एस्टोनिया 144* 41 6/18 साइप्रस एपिस्कोपी 17 जून 2024
क्रिस गेल वेस्टइंडीज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 175* 66 13/17 पुणे वॉरियर्स इंडिया बेंगलुरु 23 अप्रैल 2013
पुनीत बिष्ट भारत मेघालय 146* 51 6/17 मिजोरम चेन्नई 13 जनवरी 2021

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान भी शामिल हैं. दोनों ने एक टी20 मुकाबले में 18-18 छक्के लगाए हैं. गेल ने 2017 में रंगपुर राइडर्स की ओर से बांग्लादेश प्रीमियर लीग में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, साहिल चौहान ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया की ओर से खेलते हुए 18 छक्के जड़े थे.

प्रियांश ने भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड भी तोड़ा

प्रियांश आर्य ने अपनी 181 रन की पारी के साथ भारतीय बल्लेबाजों के टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था. राहुल ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नाबाद 152 रन बनाए थे. अब प्रियांश ने 181 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ी टीम रन गेंद चौके/छक्के खिलाफ मैदान तारीख
प्रियांश आर्य दिल्ली 181 68 7/19 तमिलनाडु इंदौर 24 नवंबर 2026
केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 152* 67 15/9 पंजाब किंग्स दिल्ली 25 अप्रैल 2026
तिलक वर्मा हैदराबाद 151 67 14/10 मेघालय सौराष्ट्र 23 नवंबर 2024
अभिषेक शर्मा पंजाब 148 52 8/10 बंगाल हैदराबाद 30 नवंबर 2025
श्रेयस अय्यर मुंबई 147 55 7/15 सिक्किम इंदौर 21 फरवरी 2019

दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज प्रियांश से आगे

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में प्रियांश अब दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के नाम है. प्रिटोरियस ने 2 अक्टूबर 2026 को CSA प्रो20 कप में टाइटंस की ओर से नाइट्स के खिलाफ 188 रन बनाए थे. टी20 की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का विश्व रिकॉर्ड अभी भी उन्हीं के नाम है.

कप्तान के तौर पर भी बनाया नया रिकॉर्ड

प्रियांश आर्य ने अपनी इस पारी के साथ टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच के नाम था. फिंच ने 3 जुलाई 2018 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तान के रूप में 172 रन बनाए थे. अब प्रियांश ने 181 रन की पारी खेलकर फिंच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस तरह प्रियांश आर्य ने एक ही मुकाबले में तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं.

टी20 मैच में कप्तान के तौर पर सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ी देश टीम रन गेंद चौके/छक्के खिलाफ मैदान तारीख
प्रियांश आर्य भारत दिल्ली 181 68 7/19 तमिलनाडु इंदौर 24 नवंबर 2026
आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 172 76 16/10 जिम्बाब्वे हरारे 3 जुलाई 2018
करणबीर सिंह ऑस्ट्रिया ऑस्ट्रिया 164 57 18/12 हंगरी स्ज़ोडलिगेट 28 जून 2026
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न स्टार्स 154* 64 22/4 होबार्ट हरिकेंस मेलबर्न 19 जनवरी 2022
तिलक वर्मा भारत हैदराबाद 151 67 14/10 मेघालय सौराष्ट्र 23 नवंबर 2024
  • TAGS
  • [post_tags]