Inside Story: युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की कान में फूंका कौन सा मंत्र, 53 गेंद पर ठोके 204 रन, जानिए क्या कहा था…

0
37

नई दिल्ली. तबाही का दूसरा नाम बन चुके भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक घंटे में कई वर्ल्ड तोड़ डाले. राइजिंग एशिया कप में यूएई के खिलाफ महज 53 रन पर 204 रन बना डाले. 28 छक्के जमा दिए जिसके बारे में सोचना भी नामुमकिन लगता है. वैभव ने खुलासा किया है कि पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ फोन पर हुई बातचीत ने उनका खेल बदल दिया. वैभव ने यह बात राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में UAE के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद कही.

UAE हरप्रीत सिंह की 130 रन की शानदार पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे. भारत की ओर से अरशद खान ने 43 रन देकर 4 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 14.2 ओवर में इसे हासिल कर इतिहास रच दिया. मैच के दौरान वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 100, 150 और 200 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.

वैभव सूर्यवंशी ने अकेले पलट दिया मैच

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. महज 28 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंद के शतक के रिकॉर्ड को तोड़ डाला. युवा बल्लेबाज ने केवल 40 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए. यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन का रिकॉर्ड भी है. इसके बाद उन्होंने महज 52 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा कर इतिहास रच दिया. वैभव ने अपनी पारी में 28 छक्के और 7 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 384.90 रहा, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा है.

युवराज सिंह से आधे घंटे तक हुई बात

मैच के बाद वैभव ने बताया कि पिछले कुछ मुकाबलों में खराब फॉर्म के कारण वह काफी परेशान थे. लगातार कम स्कोर बनाने की वजह से उनका ध्यान भी भटक रहा था. ऐसे में उन्होंने चार लोगों से बात की. इनमें युवराज सिंह, उनके पिता, भारत की अंडर-19 टीम के उनके पूर्व साथी प्रथम जाचक और बचपन के कोच मनीष होजा शामिल थे. वैभव ने बताया कि युवराज सिंह के साथ करीब आधे घंटे तक हुई. उन्हें अपनी बल्लेबाजी की कमियां समझने और आत्मविश्वास वापस पाने में मदद की.

वैभव ने कहा, “मैंने उनसे (युवराज सिंह) करीब आधे घंटे तक बात की. उन्होंने मुझे बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ समझाया. मैं काफी परेशान था, इसलिए मैंने उनसे खुलकर बात की. मैंने बताया कि सर, मुझे इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं. जब मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं तो ऐसा होता है. उन्होंने मुझे आधे घंटे तक सब कुछ समझाया. उन्होंने कहा कि अगर मैं 20 गेंदें खेलता हूं तो स्कोर अलग होगा. उन्होंने मुझे कई तकनीकी बातें बताईं. इससे आज मुझे काफी मदद मिली.”

पिछले दो मैचों में रन नहीं बना पा रहे थे वैभव

वैभव ने माना पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बना पाने के कारण वह अपनी बल्लेबाजी के तरीके पर सवाल उठाने लगे थे. उन्होंने कहा, “यह आसान नहीं है. जैसा कि मैंने बताया, पिछले दो मैचों और कुछ घरेलू मुकाबलों में भी मैं रन नहीं बना पाया था. मेरा ध्यान थोड़ा भटक गया था और मैं खुद से पूछ रहा था कि आखिर क्या हो रहा है. मैंने युवराज सर से बात की. वह मेरे आदर्श हैं. जब आप अपने आदर्श से बात करते हैं तो उनकी हर बात ध्यान से सुनते हैं. मैंने भी उनकी सारी बातें सुनीं. उन्होंने मुझे कई जरूरी बातें बताईं. मैंने अपनी बल्लेबाजी का वीडियो देखा. मुझे लगा कि मैं कुछ गलतियां कर रहा था. आज मैंने उन गलतियों को नहीं दोहराने की कोशिश की. मैंने वही करने की कोशिश की, जो युवराज सर ने मुझे बताया था. उन्होंने मेरी काफी मदद की.”

  • TAGS
  • [post_tags]