श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका! 4 दिन का प्रैक्टिस मैच अब होगा सिर्फ 3 दिन का

0
138
India Test squad for Sri Lanka tour announced, India Test squad for Sri Lanka tour 2026, Shubman Gill captain India Test team, Ravindra Jadeja return in Test squad, Saransh Jain maiden Test call up, India vs Sri Lanka Test series schedule 2026, BCCI announces Indian cricket team for Sri Lanka, श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, सारांश जैन को टेस्ट स्क्वैड में मिली जगह, बीसीसीआई न्यूज

नई दिल्ली. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर नजर बनाए हुए भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की सीरीज में उतरना है. टीम इंडिया का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर हर हाल में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज को जीतना चाहते हैं. ऐसे में टीम की तैयारी बेहद अहम हो जाती है लेकिन दौरा शुरू होने से पहले एक झटका लगा है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को एक प्रैक्टिस मैच खेलना था लेकिन इसको लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने मैच को चार की जगह तीन दिन का करने का फैसला लिया है.

भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जो दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उतरना है. उससे पहले श्रीलंका इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना था. चार दिन के मुकाबले में टीम इंडिया परिस्थिति से मुताबिक ढलने के लिए मैच प्रैक्टिस करना चाहती थी. मुकाबला तो अब खेला जाएगा लेकिन इसमें प्रयाप्त समय नहीं मिल पाएगा. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की तरफ से यह बात साफ किया गया है कि प्रैक्टिस मैच अब चार दिन की बजाय तीन दिन का होगा. 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले 7 अगस्त से 9 अगस्त तक कोलंबो टीम को मैच में प्रैक्टिस में उतरना था. नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड में यह मैच खेला जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट ने प्रैक्टिस मैच की को एक दिन कम कर दिया है लेकिन इसके पीछे की वजह नहीं बताई.

Shubman Gill Ruled Out: पहले टेस्ट से बाहर हुए गिल, राहुल को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम कब पहुंचेगी श्रीलंका

टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंचेगी. दौरे पर पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे. फिर तीन भारतीय टीम को श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिन के एक प्रैक्टिस मैच में खेलने उतरना है. यह मुकाबला टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया को तीन दिन का आराम मिलेगा. एसएससी, कोलंबो में शुभमन गिल की टीम 23 से 27 अगस्त तक चलने वाली सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में खेलने उतरेगी. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा साइकल का हिस्सा है. यहां मिलने वाले अंक दोनों ही टीमों के लिए अहम हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]