Punjab Cm News : हमने पंजाब को देश में नंबर-1 बना बनाया, स्कूल शिक्षा के क्षेत्र की कामयाबी से फूले नहीं समा रहे CM मान

0
32
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने के बाद अब लुधियाना राज्य की शिक्षा क्रांति में भी अग्रणी बनकर उभर रहा है। स्कूल आॅफ एमिनेंस मॉडल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में अमीर और गरीब के बीच की खाई को काफी हद तक समाप्त किया है।
Punjab Cm News : हमने पंजाब को देश में नंबर-1 बना बनाया, स्कूल शिक्षा के क्षेत्र की कामयाबी से फूले नहीं समा रहे CM मान
Punjab Cm News : हमने पंजाब को देश में नंबर-1 बना बनाया, स्कूल शिक्षा के क्षेत्र की कामयाबी से फूले नहीं समा रहे CM मान

कहा हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उस ‘रंगले पंजाब’ का निर्माण कर रहे हैं, जिसका हमारे बच्चे सपना देखते हैं

Punjab Cm News (आज समाज), लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों के बूते प्रदेश स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में 27वें से पहले स्थान पर पहुंच गया है। लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल आॅफ एमिनेंस’ जनता को समर्पित किए, जिसके साथ जिले में स्कूल आॅफ एमिनेंस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, आॅडिटोरियम तथा अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित ये नए परिसर सरकारी शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों का हिस्सा हैं।

सीएम ने छात्रों से किया संवाद

मुख्यमंत्री ने नव-आरंभ किए गए ‘स्कूल आॅफ एमिनेंस’ का दौरा करते हुए विद्यार्थियों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और आधुनिक आधारभूत ढांचे का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, वैज्ञानिक प्रयोगों और सीखने के अनुभवों पर बातचीत की। भगवंत सिंह मान ने शिक्षकों और स्कूल स्टाफ से भी मुलाकात की तथा राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उनके समर्पण की सराहना की।

लुधियाना में औद्योगिक क्रांति के साथ अब शिक्षा क्रांति भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने के बाद अब लुधियाना राज्य की शिक्षा क्रांति में भी अग्रणी बनकर उभर रहा है। स्कूल आॅफ एमिनेंस मॉडल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में अमीर और गरीब के बीच की खाई को काफी हद तक समाप्त किया है। आज सामान्य परिवारों के बच्चों को ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं, जो अनेक निजी विद्यालयों से भी बेहतर हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

चार साल में कई कीर्तिमान स्थापित किए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले चार वर्षों से राज्य सरकार ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और स्मार्ट कक्षाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है और आज पंजाब इस क्षेत्र में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि पहले यह स्थान केरल के पास था, लेकिन अब पंजाब ने बड़े अंतर से पहला स्थान प्राप्त किया है। आने वाले समय में भी ऐसे अनेक प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई भारतीय सीमा में हेरोइन, तस्कर उठाने पहुंचे तो पुलिस देखकर भागे