Ind Vs Zim Live Streaming 2nd T20I: कब शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, किस चैनल पर दिखेगा, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

0
87
Ind Vs Zim Live Streaming 1st T20I
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार 23 जुलाई को

नई दिल्ली. भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 सीरीज जीतने के इरादे से आज शाम मैदान पर उतरेगी. पहला मुकाबला अपने नाम कर टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. पहले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे को महज 125 रन पर रोका था. वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक फिफ्टी के दम पर टीम ने आसान जीत दर्ज की थी.

पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड बनाया. लगभग दो साल बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने 2/18 के शानदार आंकड़े दर्ज किए. ईशान किशन (35) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया. भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (2/29) और डेब्यू कर रहे आशोक शर्मा ने भी प्रभावित किया.

INDIA VS ZIM

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

कब खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I मुकाबला?

दूसरा मैच 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I मुकाबला?

दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club), हरारे, जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I मुकाबला कब शुरू होगा?

मैच शाम 4:30 बजे IST (भारतीय समय) से शुरू होगा.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I मुकाबला लीनियर टीवी पर कैसे देखें?

मैच Unite8 Sports चैनल पर लाइव प्रसारित होगा.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे T20I मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप पर उपलब्ध होगी.

भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, आशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह और रिंकू सिंह।

जिम्बाब्वे की टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तादीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुंबा और तफाद्जवा त्सिगा।

  • TAGS
  • [post_tags]