Ind vs Zim 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी फेल, ईशान किशन की विस्फोटक पारी, जिम्बाब्वे के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य

0
73
Ind vs Zim 2nd T20: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी के दम पर 219 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए इशान के अलावा तिलक वर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.
ishan kishan fifty
इशान किशन ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली. पहले टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के लिए दूसरे मुकाबले में शुरुआत बेहद खराब रही. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा एक बार फिर से रन बनाने में नाकाम रहे. वैभव सूर्यवंशी भी सस्ते में आउट हो गए. ईशान किशन ने आकर विस्फोटक पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने की नींव रखी. तिलक वर्मा ने आखिर आकर फिफ्टी ठोक स्कोर 219 रन तक पहुंचाया.

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा लगातार दूसरी पारी में भी रन बनाने में नाकाम रहे. महज 8 बॉल पर रन ही बना पाए. पिछले मैच में फिफ्टी ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत जरूर की लेकिन 9 बॉल पर 20 रन बनाए. उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का लगाया. दो शुरुआत विकेट गंवाने के बाद ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को संभाला.


ईशान महज 44 गेंद में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. श्रेयस अय्यर 25 रन ही बना पाए लेकिन इसके बाद आए तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ रन बरसाए.


तिलक वर्मा ने नीचले क्रम में आकर सिर्फ 29 बॉल पर 60 रन की जबरदस्त पारी खेल डाली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्का लगाया. उनको रिंकू सिंह का साथ मिला और ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 1-1 विकेट हासिल किया