Ind vs Eng: 12 साल बाद कार्डिफ में उतरी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, केएल राहुल बाहर

0
118
india vs england toss
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में खेलने उतरी. शुभमन गिल टॉस जीतने में नाकाम रहे. इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. जानकारी के मुताबिक केएल राहुल की तबीयत खराब होने की वजह से वो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. उनकी जगह पर इशान किशन को खेलने का मौका दिया गया है.

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वो यहां पर फील्डिंग करना पसंद करेंगे. उनका कहना था कि पिच शुरुआत में गेंदबाजों को मदद पहुंचाएगी. वो इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. पिच पर घास नजर आ रही है, बॉल को स्विंग मिलने की उम्मीद है. लियाम डाउसन और जोस टंग को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. गस एटकिंसन और साकिब महमूद उनकी जगह लेंगे.

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस हारने के बाद कहा वो भी इस पिच पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. इस मुकाबले में टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. केएल राहुल की जगह पर आज के मुकाबले में इशान किशन खेलेंगे.

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जेकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद

  • TAGS
  • [post_tags]