केकेआर ने पोस्ट किया हार्दिक पंड्या का वीडियो, क्या IPL डील हो गई डन! Wait for it से मची खलबली

0
48
हार्दिक पंड्या के IPL भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों को और हवा दे दी है. KKR ने एक वीडियो शेयर किया है इसमें वो जिम ट्रेनिंग में नजर आ रहे हैं.
Hardik Pandya
मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हार्दिक पंड्या को हटाया जा सकता है

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में अगले सीजन भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या किस टीम की तरफ से खेलेंगे इसको लेकर संशय बना हुआ है.मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले इस स्टार खिलाड़ी को टीम से अलग होने की खबर है. इस बीच उनके चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड डील की खबर सामने आई. अब इसको कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने हवा दे दी है. आईपीएल फ्रेंचाईज के वीडियो ने हार्दिक के उनकी टीम से जुड़ने की बातों को हवा दे दी है.

गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग में चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक पंड्या को ट्रेड डील के जरिए मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था. उनको कप्तान के तौर पर अपनी पुरानी टीम में वापसी का मौका मिला. मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटाकर कप्तानी दी थी. पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया. हार्दिक और टीम मैनेजमेंट के बीच रिश्तों में खटास की भी खबर सामने आई थी.आईपीएल 2027 में हार्दिक के नई टीम से जुड़ने की खबरें सामने आ रही है.


हार्दिक पंड्या के IPL भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों को और हवा दे दी है. KKR ने एक वीडियो शेयर किया है इसमें वो जिम ट्रेनिंग में नजर आ रहे हैं. केकेआर के लिए आईपीएल में खेलने वाले स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. हार्दिक पंड्या उनको लेकर वीडियो में कुछ कमेंट करते नजर आ रहे हैं. इसी बात को लेकर केकेआर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया.

जो वीडियो शेयर किया गया है इसके साथ कैप्शन में लिखा है, “Wait for it”. इसमें वरुण चक्रवर्ती वेट उठाकर जिम में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं. इस बीच उनके पीछे से हार्दिक पंड्या गुजरते दिख रहे हैं. इसमें वरुण के वेट लिफ्टिंग के स्टाइल की कॉपी करते दिखे.