Fine for slow over rate on team india: टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के लिए जुमार्ना

0
503

नई दिल्ली। भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए जुमार्ना भी लगाया गया है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 80 फीसदी जुमार्ने के तौर पर देना होगा। दरअसल, टीम इंडिया ने तय समय तक अपना ओवर पूरा नहीं किया और चार ओवर पीछे रह गए, जिसके चलते टीम पर ये जुमार्ना लगाया गया। आइसीसी के कोड आॅफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक खिलाड़ी और खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ पर स्लो ओवर रेट के लिए जुमार्ना लगाया जाता है।

  • TAGS
  • [post_tags]