आया सेंचुरी ठोकी और बोला, अब मैं सोने जा रहा हूं…टीम इंडिया के बैटर से श्रीलंकाई बॉलर हैरान-परेशान

0
51
श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 230 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके लगाए और 1 छक्का मारा.
Devdutt Padikkal century
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में ठोका शतक

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज धमाकेदार तरीके से किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. टीम इंडिया के पहाड़ जैसे स्कोर में देवदत् पडिक्कल की 167 रन की पारी सबसे अहम रही. उन्होंने अकेले मैदान पर डटकर विरोधी टीम के बॉलर का सामना किया. आउट होने के बाद जब उनको पारी के बारे में पूछा गया तो ऐसा बयान दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 230 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके लगाए और 1 छक्का मारा. 167 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद आराम करने की इच्छी जताई. पडिक्कल ने कहा कि वो फिलहाल सेंचुरी का जश्न मनाने के मूड में नहीं. शुरुआती दो दिन का खेल बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया. दो दिन के खेल में सिर्फ 116 ओवर ही डाले जा सके.


दिन का खेल खत्म होने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने प्रदर्शन का जश्न मनाएंगे.पडिक्कल का जवाब बड़ा ही मजेदार था. उन्होंने कहा, “फिलहाल तो जश्न मनाने का मूड नहीं है, मैं बहुत ज्यादा थक गया हूं, इसलिए अब वापस जाकर सोने वाला हूं. मैंने इस पल का सपना देखा था.

साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पडिक्कल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपनी डेब्यू पारी में 65 रन बनाए लेकिन शतक से चूक गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए. दूसरी पारी में 25 रन बनाए. अब श्रीलंका के खिलाफ महज अपने टेस्ट करियर की चौथी पारी में ही शतक ठोक दिया. उन्होंने इस पारी को खेलने के बाद कहा कि पिछले दो साल से इस मौके का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा, “मैंने इस पल का सपना देखा है. पिछले दो साल से मैं बहुत मेहनत कर रहा था. मेरी कोशिश यही थी कि जब भी मौका मिले तो मैं कुछ खास कर सकूं. अच्छी बात यह है कि आज आखिरकार मुझे ऐसा करने में कामयाबी मिली. मैं बहुत खुश हूं.”