Surya Kumar Yadav : हमने पावरप्ले में ही मैच खो दिया था : सूर्य कुमार

0
275
Surya Kumar Yadav : हमने पावरप्ले में ही मैच खो दिया था : सूर्य कुमार
Surya Kumar Yadav : हमने पावरप्ले में ही मैच खो दिया था : सूर्य कुमार

सुपर आठ के पहले मैच में ही करारी हार से हताश दिखे भारतीय कप्तान

Surya Kumar Yadav (आज समाज), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार 12 जीत के बाद मैच गवांया। यह मैच टीम के लिए बहुत अहम था। टी20 विश्व कप के सुपर आठ का टीम का पहला मैच था। इस हार के बाद अब टीम के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है। उसे अपने बचे हुए दो मैच न केवल जीतने होंगे। बल्कि यह उम्मीद भी करनी होगी की दक्षिण अफ्रीका भी जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हरा दे।

यदि दक्षिण ऐसा नहीं कर पाता है तो भारत सेमिफाइनल की गेम से बाहर हो सकता है। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम मैच पावरप्ले में ही गंवा बैठी थी। कप्तान ने कहा कि हम बाकी बचे दोनों मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।

अफ्रीकी गेंदबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन

मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली।

टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद आईसीसी के किसी टूनार्मेंट में पहला मैच गंवाया है। किसी भी प्रारूप में भारत की आईसीसी टूनार्मेंट में 18 मैचों बाद यह पहली हार है। वहीं, 2024 टी20 विश्व कप से लेकर अब तक इस टूनार्मेंट में भारत ने लगातार 12 मैच जीते थे, लेकिन अब यह सिलसिला टूट गया है। इतना ही नहीं, टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की रनों के लिहाज से यह दूसरी बड़ी हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 2019 में 80 रनों से हराया था।

विश्व कप के शुरू से लय में नहीं बल्लेबाज

इस विश्व कप के शुरू होने के बाद से गु्रप स्टेज के चारों मैच बेशक टीम इंडिया जीत गई थी लेकिन पहले मैच से ही बल्लेबाज लय में नहीं थे। टीम अपने पहले ही मुकाबले में अमेरिका जैसी नई टीम के सामने 76 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी थी जहां से कप्तान सूर्य के नाबाद 89 रन की पारी आई और टीम जीतने में सफल रही। इसके बाद लगातार कोई न कोई खिलाड़ी हर मैच में टीम के लिए अच्छा करता रहा लेकिन टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से बेरंग और लय से दूर दिखाई दिया। जिसका खामियाजा गत रात्रि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के सामने दिखाई दिया।

  • TAGS
  • [post_tags]