Ind vs Eng Playing XI: सिर्फ 3 मैच खेलकर वैभव सूर्यवंशी बाहर, गौतम गंभीर ने निकाला, लगा बड़ा झटका

0
242
vaibhav sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से किया गया बाहर

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में नई सनसनी बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कभी ना भूलने वाला सबक बनकर सामन आया. इंग्लैंड के दौरे पर उनको अपने करियर का पहला टी20 मुकाबला खेलने मिला. इंडियन प्रीमियर लीग में रनों का अंबार लगाने के बाद वो इंडिया ए की तरफ से श्रीलंका ट्राई सीरीज खेलने गए थे. उन्होंने वहां भी दमदार खेल दिखाया. आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की बात थी लेकिन उनको मौका नहीं मिला. इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वो खेलने उतरे. अगले दो मैच में फ्लॉप होने के बाद कोच गौतम गंभीर ने बाहर का रास्ता दिखा दिया

इंग्लैंड के खिलाफ तीन हार के बाद सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में बड़ा फैसला लिया. कोच गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने लाज की लड़ाई में प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया. संजू सैमसन को वापसी का मौका दिया गया. भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ आखिरी मुकाबले में खेलने उतरी. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था.


भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.

वैभव सूर्यवंशी की निराशाजनक शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग, अंडर 19 और घरेलू क्रिकेट में दमदार बल्लेबाजी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम में जगह बनाई. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू करते हुए इतिहास भी रचा. वो भारत की तरफ से महज 15 साल 99 दिन में खेलने उतरे. ऐसा करते ही वैभव भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. तीन मैच में उन्होंने कुल 25 बॉल का सामना किया और 42 रन बनाए. इस प्रदर्शन के बाद उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

  • TAGS
  • [post_tags]