Ind vs NZ 2nd ODI : सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

0
341
Ind vs NZ 2nd ODI : सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया
Ind vs NZ 2nd ODI : सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जाएगा, तीन मैच की सीरीज में एक-शून्य से आगे है भारत

Ind vs NZ 2nd ODI (आज समाज), खेल डेस्क : भारतीय टीम आज राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में निर्णायक बढ़त हासिल करना चाहेगी। दूसरी तरफ कीवी टीम जीत के साथ सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। आपको बता दें कि तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने तीन सौ का लक्ष्य हासिल करते हुए तीन मैचों की सीरीज में एक-शून्य से जीत दर्ज की थी।

चोट के चलते वाशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर

भारतीय टीम के लिए चिंता की बात यह है कि टीम का आॅलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते इस सीरीज के बाकी दोनों मैचों से बाहर हो गया है। वाशिंगटन को पहले एकदिवसीय मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय घुटने पर चोट लगी थी। हालांकि वे चोटिल होने के बावजूद जब टीम मुश्किल में फंसी तो बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे और टीम को विजय दिलाई। आज के मैच में देखना होगा कि वाशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को खेलने का मौका मिलेगा या फिर नीतीश कुमार रेड्डी को।

रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें

इस बीच सभी की निगाह कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेगी जो अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। पहले मैच में कोहली वनडे में अपने 54वें शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 91 गेंदों पर खेली गई 93 रन की पारी ने भारत की जीत की नींव रखी। वहीं, रोहित भी बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में काफी अंतर नजर आता है। कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत नहीं है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

  • TAGS
  • [post_tags]