Slow over rate imposed on West Indies: वेस्टइंडीज पर लगा स्लो ओवर रेट का जुमार्ना

0
338

नई दिल्ली। चेन्नई वनडे में भले ही वेस्टइंडीज टीम आठ विकेट से जीत गई लेकिन आईसीसी ने पहली पारी में स्लो ओवर रेट के लिए इंडीज टीम पर जुमार्ना लगा दिया है। हालांकि जुमार्ने के बावजूद वेस्टइंडीज टीम के कप्तान बेहद कूल नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जुमार्ने की खबर शेयर करते हुए इसपर तंज भी कसा है। पोलार्ड ने पोस्ट में लिखा है कि इस खूबसूरत गेम में तीन विनर अकेले ही थे।
वेस्टइंडीज टीम ने चेन्नई मैच के दौरान करीब दो ओवर निर्धारित समय के बाद फेंके थे। आईसीसी ने बयान में कहा, आईसीसी की खिलाड़ियोंं और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टीम के निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने की स्थिति में खिलाड़ियोंं पर प्रति ओवर की दर से उनके मैच शुल्क का 20 प्रतिशत जुमार्ना लगाया जाएगा। इस तरह से उसके प्रत्येक खिलाड़ी पर मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुमार्ना लगाया गया। यह अनुच्छेद धीमी ओवर गति से जुड़ा है।
वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने मैच समाप्त होने के बाद अपनी गलती और प्रस्तावित जुमार्ना स्वीकार कर लिया था और इसलिए इस मामले की सुनवाई नहीं होगी। मैदानी अंपायर नितिन मेनन और शॉन जार्ज, तीसरे अंपायर रोडनी टकर और चौथे अंपायर अनिल चौधरी ने यह आरोप लगाए थे।

  • TAGS
  • [post_tags]