T20 World Cup Final : टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

0
336
T20 World Cup Final : टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
T20 World Cup Final : टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को नौ विकेट से हराया, न्यूजीलैंड के सलामी खिलाड़ी फिन एलेन ने शानदार शतक जमाया

T20 World Cup Final (आज समाज), खेल डेस्क : टी20 2026 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए पहले सेमिफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका की टीम को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रका की तरफ से मिले 170 रन के टारगेट को मात्र 12.5 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मैच में न्यूीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने टी20 विश्व कप में नया रिकॉर्ड बनाते हुए मात्र 33 गेंद पर सौ रन की पारी खेल दी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। फिन ने तेरवें ओवर में मात्र पांच गेंद पर 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरूआती झटके

बल्लेबाजों के लिए कठिन पिच पर न्यूजीलैंड के आफ स्पिनर कोल मैकोंची और बाएं हाथ के स्पिनर रचिन रवींद्र ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। पहले गेंदबाजी चुनने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने दूसरे ओवर में आॅफ स्पिनर मैकोंची को गेंद सौंपी जिन्होंने मैच में एक ही ओवर डाला लेकिन क्विंटन डिकॉक (10) और रेयान रिकेल्टन (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंद में 34 रन बनाए लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्हें जेम्स नीशाम ने आउट किया। रचिन ने एडेन मार्करम (18) और डेविड मिलर (छह) को पवेलियन भेजा। ब्रेविस के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन था।

आठ मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल

न्यूजीलैंड ने टी20 2026 में अजेय चल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल में पहली करारी हार का सामना करने को मजबूर कर दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। न्यूजीलैंड ने मैच के दूसरे ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों को पैविलियन भेजकर मैच में दबाव बना लिया जो अंत तक चला और न्यूजीलैंड ने शान से फाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड का मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड दोनों में से किसी एक टीम से होगा। इन दोनों के बीच आज दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। विश्व कप का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आठ मार्च रविवार को खेला जाएगा।

 

  • TAGS
  • [post_tags]