Pakistan-Afghanistan War News : पाक सेना ने टीटीए कमांडर को मार गिराया

0
238
Pakistan-Afghanistan War News : पाक सेना ने टीटीए कमांडर को मार गिराया
Pakistan-Afghanistan War News : पाक सेना ने टीटीए कमांडर को मार गिराया

अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने तोरखम सीमा के पास हासिल की सफलता

Pakistan-Afghanistan War News (आज समाज), ईस्लामाबाद : पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास एक बड़े अभियान में तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान (टीटीए) के कमांडर कहरामान को मार गिराया है। यह कार्रवाई तोरखम बॉर्डर के पास की गई, जो खैबर पख्तूनख्वा और अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के बीच एक अहम सीमा चौकी है।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कहरामान अपने साथियों के साथ सीमा की ओर बढ़ रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया। सेना ने तोपखाने से हमला किया, जिसमें कहरामान और उसके कई साथी मारे गए। बताया जा रहा है कि कहरामान अफगानिस्तान की तरफ तोरखम इलाके का रहने वाला था। इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने यह दावा किया था

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने गत दिनों बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई से दोनों पड़ोसी देशों के बीच हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर हुए। इसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप पर भी बमबारी की गई। तालिबान का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई अन्य जरूरी सैन्य कमांड सेंटरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ का बदला लिया

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह आॅपरेशन पाकिस्तानी सेना की हालिया घुसपैठ का बदला है। पाकिस्तान ने पिछले दिनों काबुल और बगराम एयरबेस पर हमले किए थे। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया या कोई आक्रामक हरकत की, तो उसे और भी कड़ा और निर्णायक जवाब मिलेगा। यह तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का एलान कर दिया।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Breaking News : ईरानी जहाज पर श्रीलंका के नजदीक अमेरिका का हमला

  • TAGS
  • [post_tags]