IND vs NAM T20 Match : नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत पर भारत की नजर

0
900
IND vs NAM T20 Match : नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत पर भारत की नजर
IND vs NAM T20 Match : नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत पर भारत की नजर

ग्रुप स्टेज में आज दूसरा मैच खेलेगा भारत, पाकिस्तान से अहम मुकाबले पर भारत की नजर

IND vs NAM T20 Match (आज समाज), खेल डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप में भारत आज अपना दूसरा गु्रप स्टेज मैच खेलने उतरेगा। पहले मैच में भारत ने अमेरिका को आसानी से हरा दिया था। लेकिन उस मैच में भारत की बल्लेबाजी की अमेरिकी गेंदबाजों ने अच्छी परीक्षा ली थी। भारतीय टीम ने एक समय पर 76 रन के योग पर 6 विकेट गवा दिए थे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबाद 89 रन के सहयोग से टीम कुल 161 रन के योग पर पहुंच सकी थी। आज जब टीम नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो बल्लेबाजों की कोशिश होगी की नामीबिया की कम अनुभवी गेंदबाजी के सामने ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी ताकि पाकिस्तान से होने वाले मैच से पहले लय हासिल की जा सके।

ईशान किशन का मैच खेलना संदिग्ध

हालांकि आज के मैच में भारतीय टीम को एक और झटका लग सकता है। दरअसल, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से वह चोटिल हुए। हालांकि, किशन बाद में दोबारा बल्लेबाजी करने लौटे, लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके। इससे पहले अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, बुधवार को उन्हें छुट्टी मिल गई।

जसप्रीत बुमराह की हो सकती है वापसी

बुमराह लगातार दूसरे दिन पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते दिखे, जो टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है। वह अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। अब उम्मीद है कि वह नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मुकाबले से पहले उनके लिए अहम तैयारी साबित होगा। मैच से पहले तिलक वर्मा ने कहा, ‘बुमराह अब बिल्कुल ठीक हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। हमारे पास अभी एक दिन और है। अगर वह ऐसे ही सुधार करते रहे तो टीम प्रबंधन फैसला लेगा। मुझे लगता है कि वह दूसरे मैच में वापसी कर सकते हैं।’

भारत की नजर पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले पर

ज्ञात रहे कि आज का मैच टीम इंडिया बड़े अंतर से जीतना चाहेगी। टीम की नजर रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मैच पर होगी। भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज पर अमेरिका और नामीबिया से मुकाबले के बाद बड़ा और अहम मैच पाकिस्तान से होगा। हालांकि पाकिस्तान भी इस विश्व कप में पहली बार किसी बड़ी टीम से भिड़ेगा। इसलिए दोनों टीमों की कोशिश होगी की वे रविवार को होने वाले मैच को जीतकर आगे बढ़ें।

  • TAGS
  • [post_tags]