DC Vs GT: गुजरात ने दिल्ली को 211 रन का लक्ष्य दिया

0
382
DC Vs GT: गुजरात ने दिल्ली को 211 रन का लक्ष्य दिया
DC Vs GT: गुजरात ने दिल्ली को 211 रन का लक्ष्य दिया

कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70 बनाए, केएल राहुल ने 29 बॉल पर लगाई फिफ्टी
DC Vs GT, (आज समाज), नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल-2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 211 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए।

जवाब में दिल्ली ने 9 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और नीतीश राणा क्रीज पर हैं। राहुल ने 29 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 41वां अर्धशतक लगाया है। पाथुम निसांका (41 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया।

जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 बनाए

जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।

  • TAGS
  • [post_tags]