1 लाख रुपए की नॉन-रिफंडेबल फीस, BCCI ने निकाला टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

0
32
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के इवेंट्स के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर निकाला है. इसके लिए हर आवेदन करने वाली कंपनी को 1 लाख रुपए की नॉन-रिफंडेबल फीस देना होगा. बोली के डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है.
BCCI Title Sponsor Tender
बीसीसीआई ने निकाला टाइटल स्पॉन्सर के लिए टेंडर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट आयोजनों के लिए टाइटल स्पॉन्सर राइट्स के टेंडर (Invitation to Tender-ITT) जारी करने की घोषणा की है. बोर्ड ने इच्छुक और प्रतिष्ठित कंपनियों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इनविटेशन दिया है. BCCI की ओर से जारी बयान के अनुसार, टाइटल स्पॉन्सर राइट्स हासिल करने के इच्छुक संस्थानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोली लगानी होगी. इसके लिए बोर्ड ने विस्तृत नियम और शर्तों के साथ इनविटेशन टू टेंडर (ITT) जारी किया है.

आईटीटी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए इच्छुक कंपनियों को 1 लाख रुपये (GST अतिरिक्त) की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी. भुगतान की पुष्टि होने के बाद ही BCCI संबंधित पक्षों को टेंडर दस्तावेज उपलब्ध कराएगा. BCCI ने स्पष्ट किया है कि केवल आईटीटी खरीद लेने से किसी कंपनी को बोली लगाने का अधिकार नहीं मिल जाएगा. बोली लगाने के लिए संबंधित कंपनी को टेंडर में निर्धारित सभी पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) पूरे करने होंगे. पात्रता की शर्तें और अन्य नियम आईटीटी के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे.

बोर्ड ने यह भी कहा कि जो भी कंपनियों टेंडर का आवेदन करने में रूचि रखती है उसे पेमेंट से जुड़ी जानकारी निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजना होगा. भुगतान की पुष्टि होने के बाद ही टेंडर दस्तावेज शेयर किए जाएंगे. इसके अलावा BCCI ने अपने अधिकार सुरक्षित रखते हुए कहा है कि वह किसी भी समय बिना कारण बताए टेंडर प्रक्रिया में बदलाव करने या उसे रद्द करने का अधिकार रखता है.

माइलस्टोन तारीख
ITT की रिलीज डेट 20 जुलाई 2026       
ITT को खरीदने की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2026
clarifications की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2026
बोली जमा करने की तिथि 13 अगस्त 2026

इस टेंडर के जरिए चुनी जाने वाली कंपनी को BCCI के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में ब्रांडिंग और प्रचार का अधिकार मिलेगा. ऐसे में देश की कई बड़ी कंपनियों के इस बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने की संभावना जताई जा रही है.