अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में नया रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट

0
51
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही भारतीय टीम को चौथे टी20 में हार मिली लेकिन अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया. भारतीय तेज गेंदबाज ने शुक्रवार को नया कारनामा अंजाम दिया. उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया.

भारतीय टीम के गेंदबाजों की चौथे टी20 में जोरदार पिटाई हुई. अर्शदीप सिंह ने इस मैच में भी किफायती बॉलिंग की. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन देकर एक विकेट हासिल किया. अर्शदीप ने अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को आउट किया. इस विकेट के साथ ही वाले टेस्ट खेलने वाले देश के गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.


इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल के नाम था. लिटिल ने साल 2022 में आयरलैंड के लिए 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 39 विकेट लिए थे. वहीं, अर्शदीप 2026 में अब तक भारत के लिए 31 टी20 मुकाबलों में 40 विकेट हासिल कर चुके हैं. अर्शदीप टेस्ट खेलने वाले देशों के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 विकेट लेने का कारनामा किया है.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I विकेट

फुल मेंबर यानी टेस्ट खेलने वाले देशों के गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिंह और जोश लिटिल के बाद श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम आता है. हसरंगा ने 2024 में श्रीलंका के लिए 38 विकेट हासिल किए थे.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (टेस्ट खेलने वाले देश)

खिलाड़ी देश मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5 विकेट साल
अर्शदीप सिंह भारत 31 40 5/51 1 2026
जोश लिटिल आयरलैंड 26 39 4/35 0 2022
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 20 38 4/15 0 2024
भुवनेश्वर कुमार भारत 32 37 5/4 1 2022
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 20 36 4/9 0 2021
तबरेज शम्सी दक्षिण अफ्रीका 22 36 4/25 0 2021
अर्शदीप सिंह भारत 18 36 4/9 0 2024

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी देश मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5 विकेट साल
अली दाऊद बहरीन 37 63 7/19 1 2025
अल्पेश रामजानी युगांडा 30 55 4/9 0 2023
रिजवान बट बहरीन 34 55 6/9 1 2025
हेनरी स्सेनयोंडो युगांडा 30 49 4/4 0 2023
उमैर तारिक ऑस्ट्रिया 30 48 5/32 1 2025
एहसान खान हांगकांग 27 46 4/5 0 2024
यालिंडे नकान्या तंजानिया 28 45 5/2 1 2022
आकिब इकबाल ऑस्ट्रिया 36 43 3/28 0 2025
मार्टिन अकायेजु रवांडा 38 42 4/17 0 2023
जुनैद सिद्दीकी UAE 25 40 4/14 0 2024
अर्शदीप सिंह भारत 31 40 5/51 1 2026

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड बहरीन के अली दाऊद के नाम है. उन्होंने 2026 में 37 मैच खेलकर 63 विकेट हासिल किए हैं. इस सूची में दूसरे स्थान पर युगांडा के अल्पेश रामजानी हैं, जिन्होंने 2023 में 55 विकेट लिए थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अर्शदीप का शानदार प्रदर्शन

साल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी अच्छा रहा है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ नौ मैचों में 13 विकेट लिए हैं. इसके अलावा अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ भी वह पांच-पांच विकेट हासिल कर चुके हैं.

T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने अर्शदीप

मिचेल सैंटनर का विकेट हासिल करने के साथ ही अर्शदीप सिंह ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप के बाद जसप्रीत बुमराह दूसरे और अक्षर पटेल तीसरे स्थान पर हैं.

अर्शदीप सिंह का 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

विपक्षी टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी 5 विकेट
अफगानिस्तान 2 5 3/19 6.75 0
इंग्लैंड 6 5 3/40 10.13 0
आयरलैंड 2 4 2/28 7.87 0
जापान 1 – – – –
नामीबिया 1 1 1/36 12.00 0
नीदरलैंड 1 0 – 7.33 0
न्यूजीलैंड 9 13 5/51 9.69 1
दक्षिण अफ्रीका 1 2 2/28 7.00 0
अमेरिका (USA) 1 2 2/18 4.50 0
वेस्टइंडीज 6 5 3/44 10.90 0
जिम्बाब्वे 1 3 3/24 6.00 0

सैंटनर ने भी पूरे किए 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की दूसरी पारी में मिचेल सैंटनर ने भी 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लिए. वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे और दुनिया के कुल 10वें गेंदबाज बन गए. सैंटनर ने अर्शदीप की गेंद पर आउट होने से पहले छह गेंदों में पांच रन बनाए थे. इस तरह चौथे टी20 मुकाबले में अर्शदीप और सैंटनर दोनों ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की.

  • TAGS
  • [post_tags]