Ind vs NZ 4th T20: ग्लेन फिलिप्स ने उतारा गुस्सा, टीम इंडिया की बड़ी हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में रौंद डाला

0
29
न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को 87 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपना खाता खोला. भारत ने सीरीज में 3-1 की बढ़त बना रखी है.
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ ठोकी सेंचुरी

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम को आखिरकार टी20 सीरीज में पहली जीत नसीब हुई. शुक्रवार को खेल गए चौथे मुकाबले में मेजबान टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में खेले गए काबले में भारत को 87 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपना खाता खोला. भारत ने सीरीज में 3-1 की बढ़त बना रखी है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. शुरुआती सफलता हासिल करने के बाद भी टीम इंडिया के गेंदबाज बुरी तरह से नाकाम रहे. ग्लेन फिलिप्स ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. 49 बॉल पर 10 छक्के और 6 चौके की मदद से 107 रन बनाकर उन्होंने मैच का पासा पलट दिया. दूसरी छोर से माइकल ब्रेसबेल ने 25 बॉल पर 65 रन की पारी खेल स्कोर 7 विकेट पर 259 रन तक पहुंचा दिया.

फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज

पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही. संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर रन बनाने में नाकाम रहे. अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन जल्दी रनों के दबाव में विकेट गंबा बैठे. भारत 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाया. तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी 35 रन की पारी खेली. नमन धीर ने 28 रन बनाए.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सबसे बड़ी हार

रैंक विपक्षी टीम हार का अंतर मैदान मैच की तारीख
1 इंग्लैंड 125 रन नॉटिंघम 7 जुलाई 2026
2 न्यूजीलैंड 80 रन वेलिंगटन 6 फरवरी 2019
3 दक्षिण अफ्रीका 76 रन अहमदाबाद 22 फरवरी 2026
4 इंग्लैंड 56 रन साउथैम्पटन 11 जुलाई 2026
5 दक्षिण अफ्रीका 51 रन न्यू चंडीगढ़ 11 दिसंबर 2025

 

रन के अंतर से मिली यह हार भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टीम के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी हार है. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में वेलिंगटन में भारत को 80 रन से हराया था. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. इंग्लैंड ने जुलाई 2026 में नॉटिंघम में खेले गए मुकाबले में भारत को 125 रन से हराया था.

  • TAGS
  • No tags found for this post.