Ajit Agarkar Wife vs Rohit Sharma Wife Net Worth: अजीत अगरकर की पत्नी या रितिका सजदेह, कौन हैं ज्यादा अमीर?

0
66
अजीत अगरकर की पत्नी या रितिका सजदेह, कौन हैं ज्यादा अमीर?

Net Worth Comparison: भारतीय क्रिकेट में इस समय टीम इंडिया के दो दिग्गजों की चर्चा लगातार हो रही है. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर सुर्खियों में हैं. बीसीसीआई ने यह साफ किया कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा हैं. अगरकर की उनके पद से छुट्टी कर दी गई. दोनों ही दिग्गजों की उपलब्धि क्रिकेट की दुनिया में उनके नाम को बड़ा बनाती है. उनकी जीवनसाथी के बारे में जानने की भी लोगों में रूचि जाग रही है. हम बताते हैं कि रोहित और अगरकर की पत्नी की इनकम कितनी है.

रोहित शर्मा और टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर रहे अजीत अगरकर अपनी क्रिकेट उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नियां भी अपने-अपने क्षेत्र में पहचान रखती हैं? अजीत अगरकर की पत्नी फातिमा अगरकर शिक्षा के क्षेत्र में एक्टिव हैं. रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और ब्रांड डील्स की दुनिया से जुड़ी रही हैं. ऐसे में सवाल है कि दोनों में से किसकी नेटवर्थ ज्यादा है?

रितिका सजदेह की कितनी है नेटवर्थ?

चलिए पहले जानते हैं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के बारे में, पेशे से स्पोर्ट्स मैनेजर हैं. उनका काम बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर्स के प्रोफाइल को मैनेज करना था. शादी से पहले अपने करियर में खिलाड़ियों को के ब्रांड एंडोर्समेंट और बाकी कमर्शियल डील को लेकर काम करती थीं. उन्होंने कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट के साथ काम किया है. इससे कई बड़े खिलाड़ी जुडे थे और कई चर्चित खिलाड़ियों के ब्रांड के काम संभाले हैं. मीडिया में आई खबरों की माने तो रितिका सजदेह की पर्सनल नेटवर्थ तकरीबन 10 करोड़ रुपये बताई जाती है. इस आंकड़े की पुष्टी आज समाज नहीं करता क्योंकि ये आधिकारिक नहीं है. उनकी कमाई, निवेश और अन्य संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.

फातिमा अगरकर क्या करती हैं?

पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की पत्नी फातिमा अगरकर एजुकेशन फील्ड से जुड़ी हैं. उनको लेकर जो जानकारी सार्वजनिक है उसके मुताबिक शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. वह एक educator और एजुकेशन एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने शिक्षा से जुड़े संस्थानों और प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. फातिमा अगरकर की नेटवर्थ को लेकर कोई भी आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. इसी वजह से उनकी संपत्ति की तुलना रितिका सजदेह से करना मुमकिन नहीं.

  • TAGS
  • [post_tags]