अभिषेक शर्मा ने ठोके 113 रन, पाकिस्तान की पूरी टीम 110 रन पर हुई ढेर, मैदान पर मचा हाहाकार

0
128
अभिषेक शर्मा ने ठोके 113 रन, पाकिस्तान की पूरी टीम 110 रन पर हुई ढेर, मैदान पर मचा हाहाकार

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही दिन खेलने उतरी थीं. टीम इंडिया के ओपनर ने जहां अकेले ही 113 रन ठोक डाले तो वहीं दूसरी तरफ पूरी पाकिस्तानी टीम 110 रन पर लुढक गई. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने उतरी थी. वहीं पाकिस्तान अपने घर पर ही ट्राई सीरीज में श्रीलंका के साथ वनडे में मुकाबला कर रही थी.

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 199 रन का लक्ष्य रखा था. अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी ने मैच को 13.2 ओवर में ही खत्म कर दिया. ट्राई सीरीज में पाक टीम 25.3 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने इतिहास रच दिया. कुसल मेंडिस की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाई.

अभिषेक का शतक अकेले पूरी पाकिस्तानी टीम पर भारी

पिछले 24 घंटे से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है. तमाम पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट के जानकारी सिर्फ और सिर्फ भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की बात कर रहे हैं. पाकिस्तान के टीवी चैनल पर एक तरफ भारत की एकतरफा जीत की बात हो रही है. वहीं उनकी अपनी टीम की निराशाजनक हार पर गालियां दी जा रही है. अभिषेक ने अकेले 38 बॉल पर 11 छ्क्के और 9 चौके जमाते हुए 113 रन ठोक डाले. वहीं पूरी पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ 110 रन पर ही सिमट गई. इसका मतलब टी20 इंटरनेशनल में जितना स्कोर अकेले भारतीय ओपनर ने बनाया उतने रन पूरी पाकिस्तान की टीम वनडे में नहीं बना सकी.

भारत के नाम हुई सीरीज

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की. तीनों ही मुकाबले में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल किया था. दूसरे मैच 181 रन का टारगेट हासिल कर 4 विकेट से मैच जीता. तीसरे मुकाबले में तो 199 रन के स्कोर को मजाक बना डाला. महज 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर जीता.

  • TAGS
  • [post_tags]