नशा तस्करों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई: एसपी

0
181

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। जहां से भी सूचना मिलती है, पुलिस की टीम वहां पर जाकर कार्यवाही कर रही है।

SP Yamunanagar
SP Yamunanagar

जुलाई में 16 ममले दर्ज, 23 गिरफ्तार

जिला पुलिस ने जुलाई माह में कुल 16 केस दर्ज किए हैं। इन केसों में 23 लोगों को अलग-अलग केस में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अफीम तस्करी के दो केस दर्ज किए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 511 ग्राम अफीम बरामद की। इसी तरह से स्मैक तस्करी के नौ केस दर्ज किए। इसमें स्मैक के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार किया। कुल 94 ग्राम स्मैक जुलाई माह में बरामद की गई। गांजा पत्ती की बात करें तो दो केस दर्ज हुए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

7.482 किलो गांजा भी बरामद

आरोपियों से 7.482 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की। एक केस हेरोइन पकड़ने का दर्ज किया गया। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं नशे में इस्तेमाल होने वाली टेबलेट और कैप्सूल के दो केस दर्ज कर तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें 1400 कैप्सूल और 1780 टेबलेट पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस नशा तस्करों पर तो एक्शन ले ही रही है साथ ही जो लोग नशा कर रहे हैं उन्हें सही राह पर लेकर आ रहे हैं। उनका खुद इलाज करा रही है। पुलिस अब तक 485 नशे के आदी लोगों का इलाज करा चुकी है। लोगों से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें।

SHARE