पिकअप ने ट्रक को मारी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, 10 घायल

0
333
Pickup Hit the Truck
Pickup Hit the Truck

आज समाज डिजिटल, Sonipat News:
सोनीपत में एक बार फिर तेज रफ्तारी जानलेवा साबित हुई है। यहां से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर भिगान टोल पर सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में पिकअप में सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसी हादसे में 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

एक मृतक की पहचान, दो गुमनाम

एक मृतका की पहचान अनोखी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। दो मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। सोनीपत पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है। वहीं हादसे कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE